Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mentee fails to learn from mentor; dropped from the top 30 list

Panchkula News: मेंटर से सीख नहीं पाया मेंटी, टॉप 30 की लिस्ट से बाहर

Fri, 13 Nov 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mentee fails to learn from mentor; dropped from the top 30 list
स्वच्छ शहर जोड़ी में एक साल साथ रहे चंडीगढ़-पंचकूला, अब टॉप 50 की उम्मीद है बरकरार
विज्ञापन



पंचकूला। स्वच्छता में मेंटर शहर चंडीगढ़ से पंचकूला कुछ सीख नहीं पाया है। इसका सबसे बड़ा सबूत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का रिजल्ट है। इसमें चंडीगढ़ ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि मेंटी सिटी पंचकूला टाॅप 30 परफार्मिंग सिटीज के राज्य प्रथम स्वच्छ शहर की श्रेणी की सूची में आसपास भी नजर नहीं आया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चंडीगढ़ को दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश का उज्जैन पहले और आंध्र प्रदेश का गुंटूर तीसरे स्थान पर रहा। चंडीगढ़ ने लगातार दूसरे साल दूसरा स्थान बरकरार रखा है। शहर के लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ बगल में है, रोज वहां की सफाई देखते हैं, फिर भी पंचकूला नहीं सीख पाया। अब सवाल यह है कि मेंटर-मेंटी का फॉर्मूला कागजों में ही रह जाएगा या पंचकूला भी कभी टॉप लिस्ट में आएगा।
विज्ञापन

पिछली बार भी फिसला था पंचकूला

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में पंचकूला 50 हजार से 3 लाख आबादी वाली श्रेणी में 219वें स्थान पर फिसल गया था। हरियाणा में भी वह दूसरे स्थान से 22वें स्थान पर पहुंच गया था। उस समय भी कचरा अलग न करना, डोर-टू-डोर कलेक्शन की कमी और प्रोसेसिंग प्लांट का न होना बड़ी वजह बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला स्वच्छ रैंकिंग की घोषणा होना बाकी
भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के परिणाम बुधवार को जारी किए गए, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पहले 100 शहरों के परिणाम की घोषणा नहीं हो पाई है। इनमें पंचकूला के 50 शहरों में शामिल होने की उम्मीद अभी भी बरकार है। हालांकि, नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार के इसी साल चार्ज संभालने के बाद कई योजनाओं की शुरूआत हुई है और स्वच्छता में तेजी आई है। आयुक्त का कहना है कि शहर की स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है और वह ग्राउंड पर उतर कर हर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
कब बनी थी जोड़ी
- 27 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच एमओयू हुआ था

- स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे) पहल शुरू हुई थी

- चंडीगढ़ को मेंटर और पंचकूला को मेंटी शहर बनाया गया था

- मकसद था 100 दिन में पंचकूला की सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार लाना

- पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में वर्कशॉप भी हुई थी, चंडीगढ़ के अफसरों ने पीपीटी देकर ट्रेनिंग दी थी

चंडीगढ़ कहां आगे, पंचकूला कहां पीछे

- चंडीगढ़ में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन 93% से ज्यादा है

- पंचकूला में पिछले सर्वेक्षण में यह सिर्फ 61% था

- पंचकूला में सोर्स पर कचरा अलग करना सिर्फ 20% था

- पब्लिक टॉयलेट की सफाई में पंचकूला को सिर्फ 50% अंक मिले थे

- कचरा प्रोसेसिंग में भी पंचकूला 51% पर ही अटका था

जोड़ी का क्या हुआ?
- मेंटर शहर ने तरीका बताया, लेकिन जमीन पर लागू नहीं हुआ

- 100 दिन का अभियान सिर्फ वर्कशॉप और पीपीटी तक ही सिमट गया

- दूसरी जोड़ी अहमदाबाद-साणंद ने स्वच्छ शहर जोड़ी कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया

- इंदौर-देपालपुर की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed