फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Memorandum submitted to the Municipal Council EO, information given about the nationwide strike on 12th February.

Panchkula News: नगर परिषद ईओ को सौंपा ज्ञापन, 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की दी जानकारी

Wed, 21 Jan 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Municipal Council EO, information given about the nationwide strike on 12th February.
श्रम संहिताओं पर रोक, 8वें वेतन आयोग सहित कई मांगों को लेकर कर्मचारियों ने रखा पक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) जरनैल सिंह को ज्ञापन सौंपकर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में अवगत कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों और हड़ताल के कारणों से प्रशासन को औपचारिक रूप से अवगत कराया।
शिष्टमंडल में पिंजौर प्रधान सुनील कुमार, कालका प्रधान लाखन सिंह, सचिव जितेंद्र, मदनपाल सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपते हुए प्रधान लाखन सिंह ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, केंद्रीय कर्मचारी फेडरेशनों, परिसंघों, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य श्रम संहिताओं पर रोक लगाने, पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने, 8वें वेतन आयोग का लाभ देने, रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने और बढ़ते निजीकरण पर अंकुश लगाने की मांग है। इसके अलावा महंगाई पर नियंत्रण, विभागों का विस्तार, जनविरोधी किसान-मजदूर-कर्मचारी विरोधी विधेयकों को समाप्त करने तथा नई शिक्षा नीति बिल-2025 पर रोक लगाने जैसी राष्ट्रीय मांगें भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों से मजदूर और कर्मचारी वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है, ऐसे में अपनी जायज मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन करना जरूरी हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सरकार तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed