फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Memorandum submitted to SDM by taking out fury march

रोष मार्च निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Oct 2020 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM by taking out fury march
कालका। कालका में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इसके साथ ही हाथरस मे हुई गैंगरेप की घटना और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को वहां जाने से रोकने की निंदा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में रोष मार्च निकालकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता कालका स्थित अनाज मंडी में एकजुट हुए और वहां से मौजूदा गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विजय बसंल, नैब चौधरी, अजय सिंगला, सुनील शाम, अमन जैलदार सुशील गर्ग सहित रायपुररानी, मोरनी, पिंजौर, कालका, रायतन व दुन से आए लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

देश में हावी हो चुकी सरकार की तानाशाही : प्रदीप चौधरी
विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश में तानाशाही हावी हो चुकी है। एक आम आदमी की स्वतंत्रता को सरकार अपने तानाशाही रवैये से कैद कर रही है। आज अनाज मंडियों में किसान की फसल सही ढंग से नहीं बिक रही है और किसान 10 दिन से मंडी में पड़े हैं। इसके अलावा बिजली पानी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी लोगों की कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका सरकार और प्रशासन हल करने की कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed