{"_id":"673e5340883b917170084714","slug":"memorandum-submitted-to-municipal-corporation-commissioner-against-shifting-the-dumping-ground-to-rural-area-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-117155-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डंपिंग ग्राउंड को ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डंपिंग ग्राउंड को ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। नगर निगम वार्ड नंबर-20 के गांव अलीपुर या किसी अन्य गांव में डंपिंग ग्राउंड स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के खिलाफ बरवाला खंड के कई गांवों के ग्रामीणों ने नगर निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का नेतृत्व भाजपा मंडल बरवाला प्रधान गौतम राणा और नगर निगम के मनोनीत पार्षद सतबीर चौधरी ने किया।
ज्ञापन में कहा गया कि अलीपुर में पहले ही इंडस्ट्रियल एरिया है जिसके कारण यहां पर प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। गांवों के साथ-साथ यहां पर रिहायशी फ्लैट्स भी बने हुए हैं। इसलिए ग्रामीण अंचल के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए डंपिंग ग्राउंड को यहां शिफ्ट न किया जाए।
इस दौरान यह भी बताया गया कि सभी इलाकावासियों ने संकल्प लिया है कि किसी भी परिस्थिति में डंपिंग ग्राउंड को पंचकूला विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित नहीं होने देंगे। कानून के दायरे में रहकर इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो सभी ग्रामीण एकत्रित होकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे।
विज्ञापन
गौतम राणा ने कहा कि ज्ञापन के बाद, उन्हें विश्वास दिलाया गया है कि डंपिंग ग्राउंड को वार्ड नंबर 20 के गांव अलीपुर या किसी अन्य गांव में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद अगर ऐसा हुआ तो सभी ग्रामीण पंचकूला महापौर सहित नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व अन्य तरीकों से पुरजोर प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर कृष्ण लाल सैनी, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, धर्मवीर, गुरचरण सिंह, मक्खन सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद थे।