फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Workers go door-to-door to make 'Jan Sarokar Diwas' rally historic.

बैठक : ‘जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर जाएं कार्यकर्ता’

Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Workers go door-to-door to make 'Jan Sarokar Diwas' rally historic.
पंचकूला। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जननायक जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता 9 दिसंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर में आयोजित ‘जन सरोकार दिवस’ रैली का घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दें। अजय चौटाला शुक्रवार को सेक्टर-12-ए स्थित भगवान परशुराम भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि वे अपनी मेहनत के बल पर जन सरोकार दिवस रैली को तीन साल पहले जींद की पावन धरा पांडु पिंडारा में आयोजित रैली से भी बड़ी रैली का रूप देकर एक इतिहास रचने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि सरकार की अच्छी खेल नीतियों का यह परिणाम है कि टोक्यो ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त पदकों में से 40 प्रतिशत पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। बैठक के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जन सरोकार रैली का निमंत्रण देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही रैली को सफल बनाने के लिए गांवों और वार्डों का दौरा करें। इसके अलावा बैठक को जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निमंत्रण को स्वीकार कर रैली के लिए नियुक्त किए जिला पंचकूला प्रभारी रामकरण काला विधायक, सतेंद्र राणा पूर्व विधायक, जजपा के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग, ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने विश्वास दिलाया कि वे बड़ी संख्या में लोगों को लेकर झज्जर पहुंचेंगे। सभा में प्रदेश पार्टी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद राजेश कुमार, अरविंद जाखड़, पार्टी प्रदेश सचिव बलवंत नालाघाट, महिला नेत्री सुदेश पंवार, ज्योति राघव, संदीप राणा, पवन सैनी, देवखान हरोली, कैप्टन डीपी सिंह, हनी सिंह, मिलन बावा, गुरबचन पुंज, अमित सैनी, दीपक चौधरी, रामफल यादव , अंजू राय, सुरिंदर चड्ढा, महेंद्र सांगवान केसी भारद्वाज, भीम गौड़, अजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed