फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Sihag said, newly appointed JJP officials will have to stand the test

बैठक : सिहाग बोले, जजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कसौटी पर खरा उतरना होगा

Mon, 19 Apr 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Sihag said, newly appointed JJP officials will have to stand the test
पीडब्‍ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा की आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जजपा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला प्रधान शहरी ओपी सिहाग और ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में हुई। जजपा शहरी जिला प्रधान ओपी सिहाग और ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने जजपा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। पार्टी हाईकमान द्वारा कालका हलका के तीनों जोन प्रधान और पंचकूला हलका के ग्रामीण व शहरी प्रधान नियुक्त किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री हरियाणा और जजपा के वरिष्ठ उपप्रधान दुष्यंत चौटाला, पार्टी राज्य प्रधान सरदार निशान सिंह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सिहाग और दमदमा ने पांचों नवनियुक्त हलका और जोन प्रधानों को बधाई दी। ओपी सिहाग ने उम्मीद जताई कि सभी नियुक्त पदाधिकारी पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का आधार एकता, आपसी विश्वास और अनुशासन होता है।
विज्ञापन

भाग सिंह दमदमा ने हलका और जोन प्रधानों से आह्वान किया कि वे एक माह के अंदर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को जोड़ें। नवनियुक्त प्रधान संदीप राणा, अजय गौतम, बलदेव राणा, कपिल अग्रवाल व निर्मल चौधरी ने भी बैठक में अपने विचार रखे। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी भारद्वाज, श्यामलाल अग्रवाल, पवन कुमार, बिशम्बर पाठक, बिटू बागवाली, दीपक मोगीनंद, गुरदेव राणा चरनिया, महेंद्र शर्मा, कर्मबीर बेदी, गुरबचन पुंज, पंकज, जितेंद्र, विकास मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed