{"_id":"610d97a88ebc3ec34f17ce67","slug":"meeting-president-viss-gave-instructions-to-complete-the-work-of-nine-sewerage-treatment-plants-in-14-villages-gyanchand-gupta-reviewed-the-progress-of-various-development-works-of-panchkula-vis-area-at-pwd-rest-house-pkl-office-news-pkl4226796188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक : विस अध्यक्ष ने 14 गांवों में नौ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, ज्ञानचंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला विस क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक : विस अध्यक्ष ने 14 गांवों में नौ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, ज्ञानचंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला विस क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक लेते विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अमरूत कार्यक्रम के तहत नगर निगम परिधि के 14 गांवों में नौ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस पर अधिकारियों ने अवगत करवाया कि छह एसटीपी लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोट और बिल्ला में स्थापित एसटीपी के लिए 15 अगस्त से पहले बिजली के कनेक्शन दे दिए जाएंगे, जबकि गांव सुखदर्शनपुर, नग्गल, खटौली व टोका में चार एसटीपी के लिए बिजली के कनेक्शन देने का कार्य 15 सितंबर सेे पहले पूरा कर लिया जाएगा।
ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए कि पंचकूला में नगर निगम द्वारा बनाए बस क्यू शेल्टर पर डिजिटल समय सारणी लगाई जाए। निगम द्वारा 47 बस क्यू शेल्टर में से 45 का निर्माण किया जा चुका है जबकि अभयपुर और सेक्टर-18 में कार्य प्रगति पर है। विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उनके साथ उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर सात दिन में प्रस्तुत करें रिपोर्ट
ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पंचकूला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की सूची पूरा होने की अपेक्षित तिथि के साथ उन्हें जल्द प्रस्तुत करें। नगर निगम पंचकूला के अधीन गांवों में 21 स्थानों पर बनने वाले प्रवेश द्वारों में देरी के मामले में नाराजगी जाहिर कर संबधित एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर इसकी रिपोर्ट सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए रिस्क इन कॉस्ट पर नए टेंडर निकाले जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड नंबर-20 के गांव दबकोरी में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए जमीन की निशानदेही के कार्य को तीन दिन में पूरा करवाएं।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारी पूरी करें
विस अध्यक्ष ने कहा कि पंचकूला को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है। अधिकारी खेलों के सफल आयोजन के विभिन्न कार्यों को समय से पूर्व पूरा करवाना सुनिश्चित करें। ताऊ देवी लाल खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल और बालीबॉल कोर्ट, फुटबाल ग्राउंड व लाइटिंग का कार्य 30 सितंबर तक जबकि हॉकी एस्ट्रोटर्फ और पवेलियन का कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी कामों पर 45 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
बरवाला में आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का भेजें प्रस्ताव
ज्ञानचंद गुप्ता ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे बरवाला में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के लिए भी एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजें। सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता ने बताया कि नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में 300 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट कार्य कर रहा है। इसके अलावा कल ही हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट सीएसआर के माध्यम से लगवाने का प्रस्ताव पास होकर अस्पताल के पास आया है।