फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting of power ministers and farmers organizations in vain, 23 farmers organizations will demonstrate in Chandigarh

बेनतीजा रही बिजली मंत्री और किसान संगठनों की बैठक, 23 किसान संगठन चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन

Wed, 11 May 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meeting of power ministers and farmers organizations in vain, 23 farmers organizations will demonstrate in Chandigarh
चंडीगढ़। पंजाब में धान की बुआई के समय बिजली की उपलब्धता को लेकर मंगलवार को राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह के साथ किसान संगठनों की बैठक बेनतीजा रही। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल और जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि बैठक में कोई हल नहीं निकला। उन्होंने 17 मई को पंजाब सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि किसान संगठनों द्वारा बैठक में रखी गई ज्यादातर मांगों पर सहमति ही नहीं बन सकी। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों पर सरकार द्वारा बिना वजह बंदिशें लगाई जा रही हैं। किसानों की मुख्य मांगें- मोटरों का लोड बढ़ाया जाए, धान लगाने की तारीख सहित कई मामलों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते किसान संगठनों ने फैसला किया है कि 17 मई को चंडीगढ़ में 23 जत्थेबंदियों द्वारा बिजली, किसानी, बोनस, बीबीएमबी, किसानों की गिरफ्तारी और अन्य मामलों पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में किसान नेताओं ने कहा कि अगर इससे पहले सरकार द्वारा बैठक के लिए कोई समय देकर उन्हें बुलाया जाता है तो वह बैठक में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान 10 जून को धान लगाएं और अगर उनके साथ जोर-जबरदस्ती हुई तो किसान संगठन उनके साथ खड़े हैं। 28 जून से धान लगाने का सरकार का प्रस्ताव सही नहीं है। एक तरफ तो सरकार पीआर-126 लगाने की बात करती है और दूसरी ओर किसानों को बीज ही उपलब्ध नहीं कराए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुआई के समय बिजली देने की पूरी कोशिश करेंगे : हरभजन
उधर, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्पष्ट किया कि भले ही देश बिजली की गंभीर किल्लत का सामना कर रहा है लेकिन पंजाब सरकार ने बिजली सप्लाई के पुख्ता प्रबंध किए हैं। हम धान की बुआई के सीजन के लिए निर्विघ्न सप्लाई यकीनी बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। किसानों से मंगलवार की बैठक के दौरान धान की चरणबद्ध बुआई के संबंध में सुझाए गए फार्मूले को अपनाने की अपील करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि इस फार्मूले को अपनाने से बिजली की किल्लत के अलावा मजदूरों और खाद की कमी जैसे अन्य सभी मसले अपने आप हल हो जाएंगे। यदि किसानों को इस संबंध में कोई आपत्ति है तो हम सुखद हल के लिए कमेटी बनाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed