फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting of Finance and Contract Committee of Municipal Corporation Panchkula: Many development works got approval

नगर निगम पंचकूला की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक : कई विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Thu, 07 Aug 2025 11:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Finance and Contract Committee of Municipal Corporation Panchkula: Many development works got approval
पंचकूला। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक वीरवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में दो नए टेंडर रखे गए। इनमें एक टेंडर के तहत नगर निगम दो रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदेगा, जिस पर 1.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन मशीनों का दो वर्षों तक मेंटनेंस संबंधित कंपनी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने निगम को पत्र लिखकर अपने सेक्टरों की सफाई नगर निगम से करवाने की मांग की है, लेकिन इस मुद्दे पर फिलहाल निर्णय लंबित रखा गया है। महापौर ने स्पष्ट किया कि निगम के पास सीमित स्टाफ है। फिलहाल केवल एक सीएसआई (चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर) है। प्रस्ताव था कि रोड स्वीपिंग मशीन के साथ कर्मचारी लगाकर इन सेक्टरों की सफाई की जाए, लेकिन महापौर और पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि निगम के सभी सेक्टरों की सड़कों का टेक्निकल सेक्शन पूरा हो चुका है, जिन पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संबंधित टेंडर 13 अगस्त को खोले जाएंगे। पंचकूला नगर निगम के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए तीन टेंडर आनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। इनकी टेक्निकल वैल्यूएशन प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का प्रयास है कि वृद्धाश्रम को अगले सप्ताह तक प्रारंभ कर दिया जाए। गांवों की फिरनी, ड्रेनों और सड़कों के टेंडर 21 अगस्त को खुलेंगे। शहर में वाटर कूलर लगाने का टेंडर 16 अगस्त को खुलेगा। सेक्टर-19 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण का टेंडर 15 दिन में अलॉट हो जाएगा। सेक्टर-11 सामुदायिक केंद्र की ड्रॉइंग जांच पूरी हो चुकी है, टेक्निकल सेक्शन इस माह में संभावित है और इसका टेंडर अगले महीने खुलेगा। बैठक में आयुक्त आरके सिंह, संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान, डीएमसी अपूर्व चौधरी, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर सहित एक्सईएन, सीनियर अकाउंट्स आफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed