{"_id":"6206bb5e89a77455a32d5cc4","slug":"meeting-mayor-got-furious-if-he-took-care-of-planting-grass-and-flowers-on-the-side-of-the-roads-gave-instructions-to-cancel-the-tender-pkl-office-news-pkl4417905121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक : सड़कों के किनारे घास-फूल लगाने में बरती कोताही तो भड़के मेयर, दिए टेंडर रद्द करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक : सड़कों के किनारे घास-फूल लगाने में बरती कोताही तो भड़के मेयर, दिए टेंडर रद्द करने के निर्देश
विज्ञापन
नगर निगम में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक लेते मेयर कुलभूषण गोयल।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। नगर निगम वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक शुक्रवार को मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अन्य समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई। बैठक में शहर की सभी सड़कों, चौक, खाली पड़े स्थानों पर घास और फूल इत्यादि का काम संतोषजनक नहीं होने पर मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि जब तक एजेंसी द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जाता तब तक एजेंसी को पेमेंट ना किया जाए, उसे शोकॉज नोटिस देकर टेंडर भी रद्द कर दिया जाए।
बैठक में कर्व चैनल और ग्रिल लगाने के बारे में भी चर्चा की गई। इसमें शहर की सड़कों का निर्माण कार्य मार्च के पहले सप्ताह से शुरू करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए सेक्टर-20, 21, निचली चौकी से ऊपरी चौकी सहित कुछ टेंडर अलॉट किए गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर को लावारिस पशुओं और कुत्तों से मुक्त करवाने के लिए कैटल कैचर खरीदने के लिए टेंडर लगाया गया था, जिसमें एक एजेंसी ही सामने आयी। इसके बाद एजेंसी के रेट अधिक होने के कारण उसे चर्चा के लिए बुलाया गया था। अब एजेंसी मान गई है। जल्द ही कैटल कैचर मंगवा लिए जाएंगे। ई-रिक्शा को रिपेयर करवाने के लिए नियमानुसार टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
सामुदायिक भवनों में लगेंगे एसी, गीजर, टेबल-टेनिस
सामुदायिक केंद्रों के लिए एसी, गीजर, अलमारी, पंखा, टेबल टेनिस, कुर्सियां इत्यादि खरीदने का फैसला किया गया है। यह सामान सेक्टर-17, 21, 28 और मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-6 के सामुदायिक केंद्र के लिए खरीदा जाना है। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। एक सैंपल कमरा सेक्टर-21 में तैयार किया गया है। नगर निगम एरिया में एलईडी लाइट लगाने के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इसका एक टेंडर अर्बन लोकल बॉडी विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है। इसके बाद पंचकूला में एलईडी लाइट लग पाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी चौकों के पास 100-100 सजावटी लाइट्स लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम की भूमि को चिह्नित करने के लिए टेंडर लगाया गया था, जिसमें एजेंसी द्वारा काफी अधिक रेट डाले गए थे, उससे बातचीत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सड़कें, गलियां और स्ट्रार्म वाटर की लाइनों के संबंध में अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सेक्टर-9 और 10 की दो लाइनें अलग-अलग हैं। इसे साफ करवाया जा रहा है। नगर निगम पंचकूला की निर्माणाधीन बिल्डिंग में एसी लगाने का टेंडर भी दिया गया है। इसके अलावा गांव सुखदर्शनपुर में डेयरी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव निदेशक शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के पास लंबित पड़ा है।
विज्ञापन
सिटको से बातचीत के बाद खरीदी जाएंगी डबल डेकर बसें
मेयर कुलभूषण गोयल ने शहर में ई-बाइक परियोजना के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मंगवाने के निर्देश दिए। डबल डेकर बस खरीदने के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में सिटको से बातचीत की जा रही है, उसके बाद यह काम सिरे चढ़ आएगा। मल्टीलेवल पार्किंग के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से कोई भी जमीन देने से इनकार कर दिया गया है। वीटा बूथों का किराया लेने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। मेयर कुलभषण गोयल ने नगर निगम पंचकूला की जमीन पर हो रही माइनिंग के एवज में संबंधित विभाग से 40 प्रतिशत रॉयल्टी लेने के निर्देश दिए। कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिश वेस्ट टेंडर के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि टेंडर में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। अब 50 टन प्रतिदिन के हिसाब से टेंडर लगाया जाएगा और टेंडर लेने वाली कंपनी को ही घरों से तोड़फोड़ के बाद निकलने वाले सामान के चालान करने की पावर दी जाएगी। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए कंसलटेंट लगाने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर दीपक सुरा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल, एक्सईएन सुमित मलिक, जसवंत सिंह, पार्षद सुनील सिंगला, गुरमेल कौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।