फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: If there is a disturbance in the construction work, strict action will be taken against the departmental officer, Assembly Speaker Gyanchand Gupta gave guidelines in the review meeting held at PWD Rest House

बैठक : निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिली तो विभागीय अधिकारी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

Sat, 03 Jul 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meeting: If there is a disturbance in the construction work, strict action will be taken against the departmental officer, Assembly Speaker Gyanchand Gupta gave guidelines in the review meeting held at PWD Rest House
पंचकूला। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में विभागीय अधिकारी तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिली तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिए हैं। वे शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उनके साथ उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी थे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खेल एवं युवा मामले, स्वास्थ्य, सिंचाई विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा विद्युत प्रसारण लिमिटेड, नगर निगम, हरियाणा रोडवेज पंचकूला व हाउसिंग बोर्ड से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वह हर महीने के पहले शुक्रवार को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वर्तमान में करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों नालों का विकास प्लान मांगा, कब्जा हटाने का निर्देश
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टर-4 एमडीसी व सेक्टर-12, 12-ए से होकर बहने वाले दोनों नालों का विकास प्लान प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एचएसवीपी द्वारा चार करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-4 एमडीसी से लेकर राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी तक नाले परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन दोनों नालों के साथ लगती खाली जगहों का लोगों द्वारा निजी प्रयोग किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए, ताकि ऐसे स्थानों को जनता के लिए विकसित किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधू, सीएमओ जसजीत कौर, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में की इन विकास कार्यों की समीक्षा
- माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड परिसर में वृद्धाश्रम के निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। यह जनवरी 2022 से पहले पूरा हो जाएगा।
- औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप का कार्य प्रगति पर है। यह 10 अगस्त 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
- बरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ढांचा बनकर तैयार है। इसकी फिनिसिंग का कार्य चल रहा है। यह स्वास्थ्य केंद्र नवंबर माह तक पूरा हो जाएगा।
- खटौली से अलीपुर सड़क पर टांगरी नदी पर एचएल ब्रीज के निर्माण का 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 15 अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
- पिंजौर में एप्पल, फ्रूट और सब्जी मार्केट के फेज-1 का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
- फेज-2 के अंतर्गत शेड व इंटरनल रोड का कार्य प्रगति पर है। इसे अक्तूबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- खटौली से खेड़ी तक के नए संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए टेंडर अलॉटमेंट का कार्य अंतिम चरण में है। टेंडर अलॉट होते ही कार्य आरंभ होगा।
- सेक्टर-3 में निगम कार्यालय भवन का कार्य प्रगति पर है। यह भवन मार्च-2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
- सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड पर प्रस्तावित 53 बस क्यू शेल्टर में से 45 बनकर तैयार हो गए हैं।
- 14 गांवों में अमरूत स्कीम के अंतर्गत 9 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का कार्य प्रगति पर है।
- खड़क मंगोली में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बूस्टिंग स्टेशन का कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
- ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स-2021 को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
- स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, सिंथेटिक एथलेटिक्स वॉर्मअप ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, दो बास्केटबॉल और दो वॉलीबाल के कोर्ट के निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं। यह खेलों से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।

- सेक्टर-12, 12-ए और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बरसाती पानी की निकासी के लिए कुल 2150 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जानी है, इसमें से 1560 मीटर की पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed