{"_id":"6175c19685bc73399c39f55b","slug":"meeting-hmt-bachao-sangharsh-committee-held-a-meeting-there-will-be-a-demonstration-against-the-government-pkl-office-news-pkl431048727","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक : एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति ने की बैठक, सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक : एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति ने की बैठक, सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
पिंजौर। एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति की बैठक समिति संरक्षक विजय बंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 27 अक्तूबर को एचएमटी पिंजौर के मुख्य गेट पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मनवीर कौर गिल कांग्रेसी नेता, दीपांशु बंसल, सतिंद्र टोनी जिलाध्यक्ष इनेलो, बलवान ठाकुर राजपा नेता, हेल्पिंग हैंड यूथ क्लब से मुकुल ठाकुर सहित कर्मचारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में 27 अक्टूबर को किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा कर रणनीति बनाई। प्रदर्शन कर धरना सुबह 10 से 12 बजे तक दिया जाना है। मनवीर गिल, सतिंदर टोनी, बलवान ठाकुर, दीपांशु बंसल ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में उनके दलों के लोग और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन के लिए सभी दलों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं, किसान जत्थेबंदियों और स्थानीय व्यापार मंडलों को भी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सार्वजनिक निमंत्रण दिया है। बैठक में मदन लाल पूर्व सरपंच, सूरजभान दहिया, बलबीर, रामबीर पंचाल, बलबीर गुरे, समय सिंह, वीरेंद्र राणा, उमेश, रूपचंद, नरेश शर्मा, सतपाल, अयूब खान, वीरेंद्र मलिक, धर्मपाल, सोमेश समेत दर्जनों एचएमटी कर्मचारी मौजूद रहे।
विजय बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 27 अक्टूबर 2016 को एचएमटी पिंजौर के ट्रैक्टर प्लांट को जबरन बंद करके क्षेत्र के लाखों लोगों की रोटी को छिनने का काम किया था, इसी बाबत पांच साल बीतने के बाद भी न तो कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो सका, करोड़ों की मशीनरी को जंग लग रहा है। काला दिवस के साथ धरना देकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसमें हरियाणा और केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रकट किया जाएगा।