फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: DC gave instructions for better coordination by discussing the priorities, the newly appointed Deputy Commissioner addressed the administrative officers in the auditorium of the District Secretariat.

बैठक : डीसी ने प्राथमिकताओं पर चर्चा कर बेहतर समन्वय बनाने के दिए निर्देश, जिला सचिवालय के सभागार में नवनियुक्त उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया

Tue, 08 Jun 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Meeting: DC gave instructions for better coordination by discussing the priorities, the newly appointed Deputy Commissioner addressed the administrative officers in the auditorium of the District Secretariat.
पंचकूला। नवनियुक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने जिले की प्राथमिकताओं पर चर्चा की और विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिले में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर आमजन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठकों के उपरांत जिलेवासियों से मिलकर शीघ्र ही प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा और जिला प्रशासन के अधिकारियों की पूरी टीम इस दिशा में प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। कोविड की दूसरी लहर समाप्ति की तरफ है। उन्होंने कहा कि केसों में कमी आने के बावजूद भी हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। प्रशासन द्वारा कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कोविड टीकाकरण के साथ आईसीएमआर, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई हिदायतों और निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में परिवार पहचान पत्र, मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई, खेलों इंडिया गेम्स-2021, डीड रजिस्ट्रेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सिमरनजीत कौर, सिविल सर्जन जसजीत कौर, सीईओ जिला परिषद निशु सिंगल, जिला परिवहन अधिकारी अमरिंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed