फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Councilor-Fora officials will solve the problems of the city together, discussion on the solution of problems of Jhuriwala dumping ground, waterlogging, cleaning, unclaimed dogs and animals

बैठक : शहर की समस्याओं का निदान पार्षद-फोरा पदाधिकारी मिलकर करेंगे, झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड, जलभराव, सफाई, लावारिस कुत्ते और पशुओं की समस्याओं के समाधान पर की चर्चा

Mon, 09 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Councilor-Fora officials will solve the problems of the city together, discussion on the solution of problems of Jhuriwala dumping ground, waterlogging, cleaning, unclaimed dogs and animals
पंचकूला। नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों द्वारा वेलफेयर एसोसिएशन के साथ तालमेल और सद्भाव से ही पंचकूला के विकास को गति प्रदान की जा सकती है। यह विचार फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट्स एसोसिएशंस (फोरा) के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने शहर की तमाम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते कही। मल्होत्रा का कहना है कि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य कई वर्षों से आम जनता की समस्याओं से जुड़े हैं, इसलिए यदि निगम पार्षद वेलफेयर संस्थाओं का पूरा सहयोग कर उनसे विचार-विमर्श करे तो विकास को नई दिशा दी जा सकती है।
विज्ञापन

फोरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत हितैषी, महासचिव एमसी सेठी, वित्तसचिव एनके शर्मा, उपप्रधान योगेंद्र क्वात्रा, एचसी गेरा, संगठन सचिव बीआर मेहता, उपप्रधान संजीव गोयल, प्रचार सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि सीनियर सिटीजन काउंसिल परिसर में फोरा की इस मीटिंग में करीब 35 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत हितैषी और विजय गुप्ता ने बताया कि फोरा के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इसमें झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने, सेक्टर-8 और 10 में जलभराव, अतिक्रमण में प्रशासन का लचर रवैया, सफाई की बदहाल स्थिति, सामुदायिक केंद्रों के निर्माण व हाउस टैक्स जमा करवाने में वरिष्ठ नागरिकों को आ रही समस्या व हाउस टैक्स के साथ प्रस्तावित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट टैक्स की भारी राशि समेत आदि समस्याओं का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

फोरा प्रधान आरपी मल्होत्रा ने सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि मीटिंग में उठाए सभी मुद्दों और समस्याओं का समाधान करने के लिए मेयर कुलभूषण गोयल द्वारा फोरा को आश्वासन दिया जा चुका है। मल्होत्रा ने बताया कि मेयर द्वारा उन्हें सूचित किया गया है कि फोरा द्वारा मीटिंग में उठाए सभी मुद्दों व समस्याओं पर वे संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देंगे। मल्होत्रा ने कहा कि शहरी विकास प्राधिकरण से जुड़े मुद्दों को एचएसवीपी प्रशासक से हल करवाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और नगर निगम ने मिलकर शहर में दूसरा डंपिंग ग्राउंड तैयार कर दिया है। सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड की समस्या से अभी तक निजात नहीं मिली है। वहीं, शहर के अंदर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। - बीरआर मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर-25
नगर निगम को शहरवासियों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो केवल सरकार के आदेश का पालन करने में लगा है। यही कारण है कि बिना सोचे समझे ही झूरीवाला में शहर का दूसरा डंपिंग ग्राउंड तैयार कर दिया गया है। - भगवान दास मित्तल, महासचिव आरडब्ल्यूए सेक्टर-25
नगर निगम अधिकारी तो दावा कर रहे हैं कि शहर के अंदर से कूड़ा उठा लिया गया है। लेकिन, सेक्टरों के अंदर अभी भी गंदगी का आलम है। सेक्टर-20 में अभी भी बिजली निगम द्वारा काटी गईं पेड़ों की टहनियां पड़ी हुई हैं। - योगेंद्र क्वात्रा, वरिष्ठ उपप्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर-20

शहर के कई सेक्टरों में वर्षों से जलभराव की समस्या है। हर बार इसके हल का आश्वासन मिलता है, लेकिन बरसात का मौसम जाने के बाद सब भूल जाते हैं। सेक्टर-10 में अभी भी कूड़ा पड़ा हुआ है। जिसे निगम को जल्द उठाना चाहिए। - भारत हितैषी, चेयरमैन हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed