फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meerut-based accused supplying foreign pistols sent to four-day remand.

Panchkula News: विदेशी पिस्टल सप्लाई करने वाला मेरठ का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

Tue, 14 Jul 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Meerut-based accused supplying foreign pistols sent to four-day remand.
घग्गर किनारे हथियार के साथ पकड़े गए युवक की पूछताछ में हुआ खुलासा, पुलिस अब नेटवर्क की खंगाल रही कड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। घग्गर नदी किनारे से विदेशी पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए युवक को हथियार सप्लाई करने के मामले में क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी विक्रांत को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस हथियार तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को क्राइम ब्रांच-26 को सूचना मिली थी कि सेक्टर-26 आशियाना कॉम्प्लेक्स निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर सेक्टर-27/28 डिवाइडिंग रोड के सामने घग्गर नदी किनारे बने शेड के नीचे बैठा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान गिरफ्तार युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद पिस्टल उसे उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी विक्रांत ने उपलब्ध कराई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच एजेंसियां अब हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन और मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed