{"_id":"60aeade98ebc3e59603fcd06","slug":"media-should-not-spoil-the-image-of-congress-family-raja-vading-panchkula-news-pkl4146365135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस परिवार की छवि खराब न करे मीडिया : राजा वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस परिवार की छवि खराब न करे मीडिया : राजा वड़िंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों के बचाव में सामने आए हैं। बुधवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के भीतर घमासान की मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारा परिवार है। जब भी हमारे परिवार में कोई समस्या होती है तो हम मिल बैठकर उसे सुलझाते हैं। किसी भी मंत्री या विधायक के आवास पर नेताओं का साथ बैठना, केवल राजनीतिक चर्चा या बगावत का मुद्दा नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों में हम अपने हलकों के कामकाज को लेकर चर्चाएं करते हैं।
राजा वड़िंग बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर मिलने पहुंचे थे। इस समय रंधावा के आवास पर अन्य पांच विधायक भी मौजूद थे। चूंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कामकाज के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद में सुखजिंदर रंधावा को भी नाराज मंत्री के रूप में शामिल माना जा रहा है, इसलिए बुधवार की मीटिंग पर भी मीडिया की पैनी नजर रही। राजा वड़िंग ने इस बैठक को निजी मामलों से संबंधित बताते हुए सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया की आलोचना की कि वे कांग्रेस पार्टी के बारे में झूठ फैला रहे हैं।
राजा वड़िंग ने कहा कि वे और विधायक रमिंदर आवला ट्रांसफर के विभिन्न मामलों को लेकर कैबिनेट मंत्री रंधावा से मिलने आए थे। यह मुलाकात कोई अनापेक्षित नहीं है और अपने काम के लिए हम लोग अक्सर एक-दूसरे के आवास पर जाकर मिलते रहते हैं। अगर हमें कोई बैठक करनी होगी तो खुलकर सबके सामने करेंगे। उन्हें किसी का डर नहीं है। राजा वड़िंग ने मीडिया को चेतावनी दी कि वे कांग्रेस परिवार की छवि खराब करना बंद करे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर विधायक राजा वड़िंग, रमिंदर आवला, कुलबीर सिंह जीरा, प्रीतम सिंह कोटभाई और बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा उनसे मिलने पहुंचे थे।