{"_id":"627eb55f5544164e6e730675","slug":"mbbs-will-be-studied-in-panchkula-the-site-of-medical-college-will-be-decided-pkl-office-news-pkl450548525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज की साइट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज की साइट तय
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने घग्गर नदी से सटे सेक्टर-32 में 30.51 एकड़ भूमि चिह्नित करके चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ विशेष बैठक करके इस परियोजना पर प्रगति रिपोर्ट ली। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार इस पंचकूला में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को पूरी गंभीर है और वे अगले साल से यहां एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल को नए मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि दस अप्रैल को पंचकूला में आयोजित जन विकास महारैली में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही विस अध्यक्ष इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व वे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दे चुके हैं।
30.50 एकड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का दिखाया नक्शा
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के कार्य में तेजी लाने के लिए विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा के साथ बैठक की। इन अधिकारियों ने विस अध्यक्ष को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पंचकूला के सेक्टर-32 में चिन्हित की गई 30.51 एकड़ भूमि का नक्शा दिखाया। यह भूमि माजरी चौक से यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते वक्त घग्गर पुल पार कर बायीं ओर मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि इससे पूर्व माता मनसा देवी मंदिर के समीप भी मेडिकल कॉलेज बनाने की चर्चा चली थी, लेकिन सेक्टर-32 की साइट इसके लिए ज्यादा उपयुक्त है। दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में होने के कारण यहां सड़क मार्ग के पहुंच काफी आसान है। शहर की भीड़भाड़ से दूर होने के कारण भी इसे मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त साइट माना जाता है।
विस अध्यक्ष ने ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पंचकूला की बड़ी महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके बनने से पूरे क्षेत्र में विकास की नई बयार चलेगी। इससे जहां लोगों को उच्च स्तर की चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होंगी, वहीं चंडीगढ़ पीजीआई और जीएससीएच-32 चंडीगढ़ का बोझ भी हल्का होगा।