फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor's surprise inspection of corporation offices, 95 percent employees absent

Panchkula News: महापौर का निगम कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 95 फीसदी कर्मचारी गैरहाजिर

Sun, 02 Apr 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mayor's surprise inspection of corporation offices, 95 percent employees absent
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। वित्त वर्ष के पहले दिन पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल एक्शन मोड में नजर आए। शनिवार को महापौर ने नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 95 फीसदी कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। उनकी गैरहाजिरी लगाकर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने कुछ माह पूर्व जनता से जुड़े कार्यों में लगे कर्मचारियों को शनिवार को भी आने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कुछ समय तक सभी कर्मचारी ड्यूटी पर हाजिर पाए गए। पिछले कुछ समय से यह कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। इनकी लगातार शिकायतें महापौर के पास आ रही थी। वर्ष 2023- 24 पहले दिन महापौर ने औचक निरीक्षण कर सबसे पहले सेक्टर 4 कार्यालय में चेकिंग की। इस कार्यालय में लोगों के प्रापर्टी टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, दस्तावेजों के सत्यापन इत्यादि कार्य होते हैं। इस कार्यालय में 72 कर्मचारी हैं, जिनमें से एक भी कर्मचारी आज ड्यूटी पर नहीं पाया गया और कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। महापौर ने कर्मचारियों की ड्यूटी पर ना आने पर नाराजगी जताते हुए उनका वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद महापौर कुलभूषण गोयल सेक्टर-12ए के कार्यालय में पहुंचे, जहां पर कुल 40 कर्मचारी कार्यरत हैं , जिनमें से 5 कर्मचारी ही कार्यालय में पाए गए। यहां स्वच्छता अभियान सहित कर्मचारी लोगों की शिकायतें सुनने के लिए बिठा रखे हैं। इसी तरह सेक्टर 14 कार्यालय में क्षेत्र कर्मचारियों में से 62 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। 54 ड्राइवरों में से केवल 25 कर्मचारी कूड़ा उठाने की गाड़ियों पर पाए गए जबकि अन्य ड्राइवर गायब थे। जानकारी के अनुसार कई ड्राइवर अधिकारियों की गाड़ियों पर कार्यरत हैं जो अधिकारी शनिवार को ड्यूटी पर नहीं आते उनके ड्राइवर भी पिछले काफी समय से छुट्टी कर रहे हैं। इन पर भी कार्रवाई होगी। तीनों कार्यालयों में लगभग 200 कर्मचारी शनिवार को कार्यलय नहीं पहुंचे, जिनका वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। यहां बता दें कि इन कर्मचारियों की पिछले शनिवार की हाजिरी लगी हुई थी, जबकि इस बार यह कर्मचारी गैरहाजिर थे।
विज्ञापन


महापौर ने अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सूची भी मंगवाई जिसमें इलेक्ट्रिकल विंग में 47 कर्मचारी, 54 ड्राइवर, 32 बेलदार, 76 माली नगर निगम के पास होने की सूची दी गई है। सोमवार को इन सभी को सेक्टर 14 कार्यालय में बुलाकर इनकी हाजिरी और शिनाख्त की जाएगी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि इलेक्ट्रिक विंग सैनिटेशन बागवानी विभाग की अलग-अलग कमेटियां बना रखी हैं जिनके चेयरमैन इन सभी कर्मचारियों की अचानक हाजिरी चैक किया करेंगे।
विज्ञापन


कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम के पास 545 कर्मचारी हैं जिन्हें हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत रखा गया है। इन कर्मचारियों को हर महीने एक करोड़ 40 लाख रुपये वेतन दिया जाता है। इसके अलावा 556 कर्मचारी पालिका रोल पर हैं और 50 नियमित कर्मचारी हैं। महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लगे कर्मचारियों को शनिवार को ड्यूटी करनी होगी, क्योंकि पंचकूला शहर में ज्यादातर लोग नौकरी पेशा हैं और सरकारी कार्यालयों में काम करते हैं। जिनकी शनिवार को छुट्टी होती है, इसलिए यह लोग शनिवार के दिन अपने काम करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय में आते हैं। ऐसे में यदि कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं होंगे, तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वह औचक निरीक्षण करेंगे और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस अवसर पर महापौर के साथ पार्षद सुरेश वर्मा, जय कौशिक, सोनिया सूद, सुनीत सिंगला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed