फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor will honor 60 employees tomorrow in Panchkula

पंचकूला में मेयर कल 60 कर्मचारियों को करेंगे सम्मानित

Tue, 04 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mayor will honor 60 employees tomorrow in Panchkula
पंचकूला। नगर निगम में भाजपा कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मेयर कुलभूषण गोयल 5 जनवरी को 60 कर्मचारियों को पांच माह का मानदेय वितरित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता नगर निगम में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। मेयर दो बार अपना मानदेय वितरित कर चुके हैं, अब 5 माह का मानदेय फिर एक साथ कर्मचारियों में वितरित किया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि कर्मचारियों के सहयोग से ही शहर में विकास कार्य संभव है। इनका प्रोत्साहन बहुत जरूरी है। 5 जनवरी को मेयर कुलभूषण गोयल द्वारा एएसआई हरविंदर सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद, एपीओ सचिन धीमान, सुशील कुमार, मनीष, प्रदीप, जसपाल सिंह, शुभम सिंगला, परमजीत सैनी, पुनीत बंसल, आर्किटेक्चर लोविका, सिटी टीम लीडर प्रदीप कुमार, मेयर के पीए जसवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, गनमैन फूलचंद शर्मा, ड्राइवर हरविंदर सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर अंजू, सुधांशु, क्लर्क सुखविंदर सिंह, ड्राफ्टमैन राहुल, राजकुमार, लवकुश, राहुल, नीरज कुमार, दीपक, सुपरवाइजर मस्तान, गौरव, होमगार्ड अंकित को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सफाई मित्र विजय कुमार, योगेश कुमार, नरेश, गीता, अशोक कुमार, दीपक, नछत्तर, परमजीत कौर, कविता, उमा, राजरानी, आनंदपाल, बुश कटर मैन सोहनलाल, वाटर टैंकर मेन संजीव कुमार हेल्पर चमकीला सागर नरेंद्र पाल इलेक्ट्रिशियन रमेश कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed