फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor gave instructions to complete the work of Community Center Sector 15 soon

बूथ से बाहर निकालने व सरकारी कागज फाड़ने का आरोप

Tue, 21 Jun 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mayor gave instructions to complete the work of Community Center Sector 15 soon
कालका। नगर परिषद कालका के मतदान होने के बाद रविवार देर रात वार्ड नंबर 29 के बूथ नंबर 89 के बाहर ड्यूटी ऑफिसर पर बूथ से बाहर निकालने और सरकारी कागज फाड़ने का आरोप लगाकर निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र कौर, नूतन शर्मा, जजपा नेता गुरबचन सिंह पुंज सहित उम्मीदवार और अनेक समर्थकों ने रोष प्रदर्शन किया। मामले को देखकर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पत्रकारों से बात करते उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी ऑफिसर द्वारा डेढ़ से दो घंटे तक कमरा बंद रखा गया।
विज्ञापन

इससे पहले मतदान के क्लोजिंग के समय एक व्यक्ति से फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा लिए गए, लेकिन उसके बाद किसी को अंदर जाने नही दिया गया। बाकी किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नही कराए गए। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। निर्दलीय चेयरमैन का चुनाव लड़ी पवन कुमारी शर्मा, नवदीप शर्मा, जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा भी मौके पर पहुंचे। कालका की एसडीएम एवं चुनाव की रिटर्निग अधिकारी रुचि सिंह बेदी, तहसीलदार विक्रम सिंगला, एसीपी मुकेश कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ प्रत्याशी अंदर गए और मामले को लेकर बातचीत की। बाहर आने के बाद रोष प्रदर्शन कर रहे पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह शंटी ने कहा कि उन्होंने इस बाबत कोई शिकायत लिखित में नही दी है। ड्यूटी अधिकारी ने बदतमीजी की थी हमारी प्रशासन से बात हो गई है। वही रिटर्निंग अधिकारी रुचि सिंह बेदी ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत लिखित में नही मिली है। जो गलतफहमी थी उसे बातचीत से दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed