{"_id":"62b0d071f63d150702411737","slug":"mayor-gave-instructions-to-complete-the-work-of-community-center-sector-15-soon-pkl-office-news-pkl4542492111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने दिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर 15 का काम जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने दिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर 15 का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को सेक्टर 15 के निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र काम जल्द पूरा कर लोगों को समर्पित करने के निर्देश दिए। मेयर के साथ वार्ड पार्षद जय कौशिक, वार्ड नंबर 4 की पार्षद सोनिया सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जय कौशिक ने महापौर को बताया कि इस केंद्र में पंचकूला का सबसे बड़ा हॉल बनेगा।
केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर 97 फुट लंबा और 32 फीट चौड़ा हाल होगा। साथ ही सामुदायिक केंद्र में लोगों को शादी, जन्मदिन पार्टी और अन्य समारोहों के अलावा खेलने की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि इस केंद्र के निर्माण में तेजी लाकर लोगों को जल्द से जल्द केंद्र समर्पित करें। सामुदायिक केंद्र सेक्टर 15 का लंबित काम छह माह में पूरा हो जाएगा। लगभग सवा दो करोड़ रुपये में फ्लोरिंग, टाइल और प्लास्टर, इलेक्ट्रिकल का काम करवाया जा रहा है।
सामुदायिक केंद्र पर कुल 4.15 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। यह काम स्वास्तिक इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। जय कौशिक ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर 97 फुट लंबा और 32 फीट चौड़ा हॉल के अलावा कमेटी रूम, किचन, पैंट्री, दो स्टोर, शौचालय होगा, जबकि पहली मंजिल पर टेबल टेनिस, जिम के साथ शौचालय, लाइब्रेरी, दो कमरे बनाए गए हैं।