{"_id":"68cc6ecd5faea16fda0d643e","slug":"may-you-remain-healthy-and-happy-may-your-name-be-heard-everywhere-panchkula-news-c-87-1-pan1001-127083-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वस्थ रहे, सानंद रहे तू, चहूं दिशा हो तेरा नाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वस्थ रहे, सानंद रहे तू, चहूं दिशा हो तेरा नाम...
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर- 8 मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने की, कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसमें 22 कवियों ने भाग लिया। सुरजीत सिंह धीर ने आरपी मल्होत्रा की स्वस्थ रहे, सानंद रहे तू, चहूं दिशा हो तेरा नाम... कविता सुनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, दर्शना सुभाष पाहवा ने मोदी तू सबसे अलग है... गाकर सब का ध्यान आकर्षित किया।
मशहूर शायर अशोक भंडारी, मंजु चौहान प्रेम विज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कवियों ने कविताओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। अशोक नादिर ने देशभक्ति को समर्पित बहुत ही प्रस्तुति रखी और उन्होंने अपनी रचना में स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।