फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mata darbar came into the circle of khaki

खाकी के घेरे में आया माता का दबरबार

Fri, 04 Oct 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Fri, 04 Oct 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
mata darbar came into the circle of khaki

विज्ञापन
नवरात्र मेले के लिए शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था को परखा और डीसीपी ने सुरक्षा के लिहाज से मंदिर का दौरा किया।

mata mansa devi मेले के दौरान तैनात रहने वाली फोर्स मंदिर परिसर में पहुंच चुकी है। अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र से भी पुलिसकर्मी यहां पहुंच चुके हैं। मेले के दौरान मंदिर की किलेबंदी करने के साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।


मेले की सुरक्षा के लिए करीब 700 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एसीपी, इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मंदिर में मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। शुक्रवार को डॉग स्कवायड टीम ने भी मंदिर और आस-पास के एरिया में सर्च की।
विज्ञापन

 
सेशन जज करेंगे लीगल एड कैंप का उद्घाटन

पिछले नवरात्र मेले की तरह इस बार भी मनसा देवी मंदिर में लीगल एड कैंप लगाया गया है। पहले नवरात्र पर सेशन जज आरके सोंधी कैंप का उद्घाटन करेंगे।


 लीगल सर्विस अथॉरिटी के एडवोकेट मनबीर राठी ने बताया कि इस कैंप के दौरान पंजाब एंड हरियाणा के चीफ जस्टिस और अन्य जज भी आएंगे। कैंप में एडवोकेट तैनात रहेंगे और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नवरात्र में हरियाणा रोडवेज भी ऐस कमाएगी पुण्य

माता मनसा मंदिर में शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र मेले में हरियाणा रोडवेज की बसें पूरे दिन में 160 चक्कर लगाएंगी।

इस दौरान पटियाला, बरवाला, अंबाला, नारायणगढ़, पंचकूला सहित आसपास के तमाम इलाकों से बसें श्रद्धालुआें को माता के दरबार तक पहुंचाएंगी।

पंचकूला की तरफ के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और चंडीगढ़ के सेक्टर-43 और सेक्टर-17 के बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बसें मनसा देवी मंदिर तक जाएंगी।

रेलवे स्टेशन से बसें ट्रेनों के समय के मुताबिक संचालित होंगी।
माता मनसा देवी मंदिर में शनिवार से शुरू हो रहे अश्चिन नवरात्र मेले के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा नवरात्र के पहले दिन सुबह माता मनसा देवी के दरबार में पहुंचेंगे।

इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु यहां पहुचेंगे।

इसे देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने बसों का बेड़ा तैयार कर लिया है, जिनका शनिवार से संचालन शुरू हो जाएगा।

इस दौरान कुछ बसें जीरकपुर से सीधे पंचकूला होती हुई मनसा देवी जाएंगी, जबकि पंजाब और आसपास के अन्य इलाकों से आने वाली बसें सेक्टर-43 और सेक्टर-17 के बस स्टैंड से होकर मनसा देवी पहुंचेंगी।

काली माता मंदिर में तैयारियां पूरी

कालका। सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर में नवरात्र के लिए श्राइन बोर्ड ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह से सड़क के किनारे पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का काम जारी रहा, तो शाम तक मदिंर के प्रांगण और बाहर लगी लाइटें भी ठीक कर दी गईं। मंदिर के बाहर मौनी बाबा की कुटिया के अलावा मंदिर परिसर में रेत, मिट्टी, ईंटें और अन्य सामान पड़ा था। मंदिर के अंदर उतरते ही बिना सीढ़ियों के रास्ता बनाया है, ताकि बुजुर्ग आसानी से चढ़ और उतर सकें।

सीएम के घर से गऊशाला में आएगी गाय

माता मनसा देवी मंदिर में सवा करोड़ रुपये की लागत से गऊशाला तैयार हो गई है। इसका उद्घाटन पहले नवरात्र पर शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।


इस गऊशाला में पहली गाय सीएम आवास से ही आएगी। ट्रस्ट के अधिकारी जब मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने गए थे, तो मुख्यमंत्री ने अपनी एक गाय गोशाला को दान करने की इच्छा जताई थी।


मनसा देवी में बनाई यह गोशाला 11.88 एकड़ में बननी थी, लेकिन पहले चरण में इसका निर्माण छह एकड़ में किया गया है। गोशाला का पहला फेस तैयार हो चुका है। अब गोशाला की जमीन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराया जा रहा है।


 इस गोशाला पर एक करोड़  25 लाख रुपये का खर्च आएगा। ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल ने बताया कि 20 अक्तूबर के बाद लोगों को सड़कों पर पशु नजर नहीं आएंगे। महासचिव डॉ. नरेश मित्तल ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियेां के मुताबिक सड़कों पर लगभग 400 पशु हैं। गोशाला में पशुओं के लिए अलग और बछड़ों के लिए अलग बाड़ा बनाया गया है।

इसके साथ यहां एक मिनी अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिससे यहां रखे जाने वाले पशुओं को मौके पर ही इलाज मिल सके। धार्मिक आयोजनों के लिए इसमें एक हॉल भी बनाया जा रहा है। इसमें भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।


गोशाला में छह शेडों में 12 सेक्शन होंगे और एक शेड में 200 पशु रखने की व्यवस्था होगी। पार्षद सीबी गोयल ने बताया कि गोशला में आने वाली गायों से यदि दूध मिलेगा, तो उसे पहले गौशाला में काम करने वाले 50 कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके बाद बचे हुए दूध को माता मनसा देवी मंदिर में प्रसाद के लिए दे दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed