फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Master plan ready to prevent crop in mandi

मंडियों में फसल को खराब होने से बचाने के लिए हरियाणा सरकार का मास्टर प्लान तैयार, जानिए

Tue, 04 Aug 2020 11:16 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government Master plan ready to prevent crop in mandi
फाइल फोटो - फोटो : PTI
हरियाणा सरकार ने मंडियों में फसल खरीद के उचित प्रबंध कर लिए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फसल खरीद, बारदाने व लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया है। वह हाल ही में खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग व हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर धान एवं बाजरा खरीद की तैयारियों की समीक्षा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


दुष्यंत ने बताया कि सीजन के समय फसलों की अधिक आवक के कारण कई बार मंडियों में नमीयुक्त फसलों को सुखाने, तोल व उठान करने में काफी समय लग जाता है। इस कारण किसान को अपनी फसल बेचने व आढ़ती को उठान करवाने में परेशानी होती है। धान, गेहूं, सरसों, मक्का आदि फसल की सफाई, ग्रेडिंग, छंटाई व बैग सिलाई, बैग उठाने में मजदूरों की कमी होने की भी आम शिकायत है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अक्टूबर में धान की खरीद के समय तक अगर कोरोना का प्रकोप रहता है तो इससे मजदूरों की कमी हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने मंडियों में मशीनों से फसल की सफाई, लोडिंग व बैग सिलाई करने का निर्णय लिया है ताकि किसानों व आढ़तियों को नुकसान से बचाया जा सके। सरकार की कोशिश है कि फसल के मंडी में पहुंचने से लेकर खरीद होने के बाद उठान होने तक सारी प्रक्रिया दक्षता व त्वरित गति से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक मंडी में 2 से लेकर 5 तक ई-लोडर, बैग स्टैकर लगाए जाएंगे। ये कन्वेयर बेल्ट सिस्टम की मदद से बैग के तेज और कुशल लोडिंग, अनलोडिंग और स्टैकिंग में मदद करेंगे। इन मशीनों की पूरी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए बैग की सिलाई करने वाली मशीन और इलेक्ट्रॉनिक ढंग से वजन करने वाली तराजू को भी आपस में जोड़ा जाएगा। ये मशीनें 12 फीट की ऊंचाई तक बैगों के स्टैकिंग बनाने में मदद करेंगी।


ये मशीन 2-3 बैग प्रति मिनट की दर से ट्रकों में बैग को लोड-अनलोड कर सकती हैं। मशीनों की मदद से मजदूरों पर 75 प्रतिशतता निर्भरता कम हो जाएगी। शुरू में ये ई-लोडर, बैग स्टैकर 81 मंडियों में स्थापित किए जाएंगे, बाद में जरूरत अनुसार ये सभी मंडियों में लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed