{"_id":"69c2f052d28b06d0dc060fc4","slug":"massive-fire-in-tbrl-forests-brought-under-control-after-arduous-efforts-panchkula-news-c-87-1-pan1001-134495-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टीबीआरएल के जंगलों में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टीबीआरएल के जंगलों में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
आग बुझाने के दौरान सामने आया तेंदुआ, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला (टीबीआरएल) के आसपास के जंगली क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। सूखी घास और तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि टीम को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।
आग बुझते ही दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
आग बुझाने के बाद जब दमकलकर्मी कूलिंग प्रक्रिया में जुटे थे, तभी घने जंगल की ओर से एक तेंदुआ अचानक उनके सामने आ गया। आग और शोर के कारण वह घबराया हुआ नजर आया और कुछ देर बाद वापस जंगल में चला गया। तेंदुए की मौजूदगी से मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।