फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Masked men looted 40 lakhs from HDFC Bank and escaped

Panchkula News: एचडीएफसी बैंक से चालीस लाख लूटकर फरार हुए नकाबपोश

Fri, 30 May 2025 09:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Masked men looted 40 lakhs from HDFC Bank and escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा (कपूरथला)। फगवाड़ा के गांव रिहाना जट्टां में शुक्रवार को दिनदहाड़े नकाबपोश ने गन प्वाइंट पर बैंक से करीब 40 लाख रुपये की नगदी लूट ली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रिहानां जटां के डुमेली रोड पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। इसमें दोपहर करीब तीन बजे एक हुंडई वरना सफेद रंग की कार में नकाबपोश लुटेरे बैंक में दाखिल हुए और पिस्तौल के बल पर बैंक में से 38 से 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरों ने बैंक में दाखिल होकर कुछ ग्राहकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।

बैंक प्रबंधक व गांव के सरपंच गुरशिंदर सिंह ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बैंक लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दोपहर 3:00 के बाद एचडीएफसी बैंक में लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल सहित बैंक में दाखिल हुए और बैंक से नगदी लूट कर सफेद रंग की वरना कार में फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि बैंक में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन लुटेरों ने जो लूट कर ले गए थे उनमें से दो मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि लुटेरे करीब 40 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि चंद मिनटों में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बैंक का गेट बाहर से लगाकर फरार हो गए। एसएसपी तूरा ने बताया कि इस लूट के संबंध में केस दर्ज करके तुरंत लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed