फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Masked man sprinkled petrol and burnt the car

Panchkula News: नकाबपोश ने पेट्रोल छिड़ककर जलाई गाड़ी

Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Masked man sprinkled petrol and burnt the car
पेट्रोल छिड़कता नकाबपोश।
रात दो बजे फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के पॉश सेक्टरों में भी लोग सुरक्षित नहीं है। सेक्टर -8 निवासी राग सेठी ने बताया कि शनिवार को देर रात दो बजे घर के बाहर खड़ी गाड़ी आग लगाकर जला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर -8 में कोठी के बाहर खड़ी काले रंग की कार में एक नकाबपोश ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाने के बाद कार धू-धू कर जलने लगी। कार जलने के बाद जब परिजनों ने डायर 112 पर कॉल की तो फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। गाड़ी पहुंचने के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश कैद हुआ है। इस मामले में शिकायतकर्ता राज सेठी ने बताया कि उनका जिम का बिजनेस है। 21 दिसंबर की रात खाना खाने के बाद उन्होंने सैर की। इसके बाद रात 1:30 बजे वापस आए। उन्होंने ऑर्डर कर स्वीगी से मिठाई मंगाई। डिलीवरी लेने के बाद वह करीब दो बजे जैसे ही अंदर गए। इसके थोड़ी देर बाद बाहर बाइक का हॉर्न बजा। वह बाहर आए तो उन्होंने देखा कि कार में आग लगी है। उन्होंने परिवार के सभी लोगों को बाहर बुलाया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक नकाबपोश कार में पेट्रोल डालकर आग लगा रहा है। आग लगाने वाला सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। जांच के लिए वीडियो पुलिस को सौंपा गया है। सेक्टर -7 थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पेट्रोल छिड़कता नकाबपोश।

पेट्रोल छिड़कता नकाबपोश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed