फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Martyrdom Day celebrated by paying floral tribute to martyr Captain Rohit Kaushal

Panchkula News: शहीद कैप्टन रोहित कौशल को पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया बलिदान दिवस

Tue, 12 Nov 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day celebrated by paying floral tribute to martyr Captain Rohit Kaushal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव जलौली में स्मारक स्थल पर सोमवार को शहीद कैप्टन रोहित कौशल का 29वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। यहां आइटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र भानु के आईजी एपीएस निंबाडिया, जिला सैनिक बोर्ड के सूबेदार मेजर जोगिंदर सिंह, सिख रेजिमेंट के सूबेदार गुरप्रीत सिंह, हवलदार गुरमीत सिंह, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, पंचकूला नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल, पार्षद सलीम दबकौरी, रोहित कौशल के माता-पिता एसएस कौशल व वीणा कौशल, विजय बंसल सहित रक्षा अधिकारियों-कर्मचारी और दिग्गजों के साथ समाज और क्षेत्र के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
शहीद कैप्टन रोहित कौशल ट्रस्ट के संरक्षक विनोद वशिष्ठ ने कहा कि इस शहीदी दिवस पर भारतीय सेना की 18 पंजाब बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और शहीद कैप्टन रोहित कौशल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलौली के विद्यार्थियों ने शहीद पर स्मरण प्रस्तुत किया। भारतीय सेना की 18वीं पंजाब रेजिमेंट के कैप्टन रोहित 11 नवंबर 1995 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वह 5 अगस्त 1968 को अंबाला कैंट में पैदा हुए कैप्टन रोहित कौशल वीणा शर्मा और एसएस कौशल के इकलौते बेटे थे। कैप्टन रोहित ने हमेशा अपने सैनिकों का नेतृत्व किया और मातृभूमि की एकता और अखंडता के लिए उग्रवाद और आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

उनकी शहादत के अवसर पर हरियाणा सरकार और शाहिद के परिवार ने संयुक्त रूप से कैप्टन रोहित कौशल के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति को अमर बनाने के लिए उसके पैतृक गांव में उनका स्मारक बनवाया। जहां पर हर वर्ष शाहिद कैप्टन रोहित कौशल कश्मीरी दिवस मनाया जाता है। वहीं राज्य सरकार की ओर से शाहिद के नाम पर गांव जलौली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम भी रखा गया और गांव में स्थित सामुदायिक केंद्र और एक सार्वजनिक पार्क को भी शहीद रोहित कौशल का नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed