फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Married woman missing since 6 months but police not serious, Sangrur SSP summoned

Panchkula News: विवाहिता 6 माह से लापता लेकिन पुलिस गंभीर नहीं, संगरूर के एसएसपी तलब

Thu, 29 Feb 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman missing since 6 months but police not serious, Sangrur SSP summoned
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने विवाहिता के लापता होने के मामले में पति द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार के ढुल-मुल रवैए पर जमकर फटकार लागई। हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस गंभीर नहीं है और ऐसे में अगली सुनवाई पर संगरूर के एसएसपी खुद हाजिर होकर जवाब दें।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए संगरूर निवासी खुशप्रीत शर्मा ने एडवोकेट हिमांशु छाबड़ा व नवजोत नारंग के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसकी पत्नी 21 अगस्त 2023 को पटियाला गई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। याची ने पुलिस को मांगपत्र दिया था और पत्नी के नंबर व उसके परिजनों का पता भी दिया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में याची को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। हाईकोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया तो पंजाब पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हाईकोर्ट ने कहा कि महिला को गायब हुए 6 माह हो चुके हैं और पुलिस हलफनामा दाखिल कर एफआईआर दर्ज होने की बात कह रही है। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर एसएसपी को खुद हाजिर रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed