फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Married woman and 38-year-old man hang themselves, die

Panchkula News: विवाहिता और 38 वर्षीय व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 27 Apr 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman and 38-year-old man hang themselves, die
कालका। शहर में एक विवाहिता सहित एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। टिपरा में हुई घटना में एक विवाहिता ने पंखे पर चुन्नी द्वारा फांसी लगा ली। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी। पुलिस के अनुसार देवरानी ने बताया कि जब वह कमरे में गई तो उसने देखा कि जेठानी फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को मामले की जानकारी दी। वहीं आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के पहाड़गंज के रहने वाले हैं। उसकी बहन की शादी 2016 में हुई थी। पुलिस के अनुसार भाई ने आरोप लगाया है कि महिला का पति उससे मारपीट करता था। वहीं, उसकी सास ससुर और देवर उसे तंग करते थे। मृतका की दो बेटियां भी है। थाना प्रभारी हरी राम ने बताया कि मामले में पुलिस ने भाई के बयान के आधार पर महिला के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अप्पर मोहल्ला में व्यक्ति ने लगाई फांसी
दूसरी घटना अप्पर मोहल्ला की है। एसएचओ ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि अप्पर मोहल्ला के रहने वाले 38 साल के एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अप्पर मोहलला पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उसका करीब आठ साल पहले तलाक़ हो गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। दोनों मामलो में शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed