फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Married Woman Alleges Dowry Harassment Under the Pretext of Sending Her to Canada

Panchkula News: कनाडा भेजने का सपना दिखाकर विवाहिता से दहेज उत्पीड़न का आरोप

Tue, 12 May 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Married Woman Alleges Dowry Harassment Under the Pretext of Sending Her to Canada
दहेज के लिए प्रताड़ना, गहने हड़पने और मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कनाडा भेजने का झांसा देकर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और लाखों रुपये व गहने हड़पने का मामला सामने आया है। एमडीसी थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसकी मां ने अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च करते हुए सोने के गहने, घरेलू सामान और करीब 10 लाख रुपये की एफडी दी थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उसके सभी गहने अपने कब्जे में ले लिए और बदले में नकली गहने पहनने को दे दिए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार विवाह के बाद पति कनाडा चला गया और उसे भी जल्द विदेश बुलाने का भरोसा देता रहा। इसी बीच ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार कमरे में बंद रखा गया और खाना तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति विदेश से फोन कर ससुराल पक्ष की मांगें पूरी करने के लिए दबाव बनाता रहा और कई बार रुपये भी ट्रांसफर करवाए गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति कनाडा में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा था, लेकिन उसे लगातार झूठे आश्वासन देता रहा।

महिला का कहना है कि उसके गहने, शादी का सामान और नकदी अब भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। एमडीसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed