फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mark of knife attack found on wife's neck in Pinjore, husband died under suspicious circumstances

Panchkula News: पिंजौर में पत्नी के गले पर मिला चाकू के वार का निशान, पति की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 05 Dec 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mark of knife attack found on wife's neck in Pinjore, husband died under suspicious circumstances
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला/पिंजौर। सेक्टर-30 स्थित एक घर में सोमवार को पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई जबकि पत्नी के गले पर चाकू के वार का निशान मिला है। मृतक की पहचान संतराम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। महिला का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। परिजनों से इसे पति-पत्नी का झगड़ा बताया है। उनका कहना है कि पति ने हमला कर महिला को घायल किया। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार महिला विद्या परिवार के साथ पिंजौर के सेक्टर-30 स्थित किराए के मकान में रहती है। उनके तीन बच्चे हैं। महिला का पति शराब पीने का आदी था। सोमवार दोपहर महिला के तीनों बच्चे स्कूल गए थे। इस दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पति ने पत्नी के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला बेहोश होकर कमरे में गिर पड़ी। इस दौरान उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम करीब 5 बजे महिला के बच्चे घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां और पिता को बेहोश अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी रिश्तेदारों को दी।
विज्ञापन

दंपती के रिश्तेदारों ने महिला को घायल अवस्था में देखा। उसके पति को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और महिला को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना एसएचओ कर्मबीर सिंह और टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद आगामी जांच शुरू की जाएगी और महिला के पति का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारण का पता लग पाएगा। - कर्मबीर सिंह, एसएचओ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed