फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Many routes were closed without any notice; patients could not go to the hospital, roads were jammed

Panchkula News: बिना सूचना के कई रूट बंद<bha>;</bha> अस्पताल नहीं जा पाए मरीज, सड़कों पर लगा जाम

Sun, 16 Feb 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many routes were closed without any notice; patients could not go to the hospital, roads were jammed
पंचकूला। अरिजीत सिंह के शो के लिए पंचकूला पुलिस ने लोगों को खूब छकाया। बगैर किसी सूचना के पंचकूला पुलिस के अधिकारियों ने न सिर्फ चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले रास्तों को बंद कर दिया। बल्कि इस रूट के बंद करने से सिविल अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति तब हुई है जब कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में आयोजित एक मशहूर सिंगर के शो के दौरान पूरे शहर को जाम से जूझना पड़ा था। पंचकूला पुलिस ने रविवार को सेक्टर-5 में रविवार को होने वाले अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट के दाैरान रूट बदलने के लिए बैरिकेडिंग करके रिहर्सल शुरू की थी।
विज्ञापन

शनिवार को शाम चार बजे अचानक पुलिस ने शहर के कई रास्तों पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए। इससे सेक्टर-5 के इर्द-गिर्द की सभी सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं सिविल अस्पताल में जाने वाले मरीजों को भी दिक्कतें आईं। साथ ही लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए लंबी दूरी के रास्तों से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम के समय दफ्तरोें की छुट्टी का समय हाेने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। ऐसे में कई रास्ते बंद होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई और वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।
नागरिक अस्पताल जाने वाले मार्ग को दो घंटे तक रखा बंद
सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल जाने वाले मार्ग को शाम 4 से 6 बजे तक बंद रखा। अस्पताल में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। इस वजह से एंबुलेंस चालक और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिहर्सल के बाद शालीमार मैदान की निरीक्षण करने डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी मुकेश मल्होत्रा पहुंचे। पुलिस टीम ने चारों तरफ बने इंट्री और एग्जिट गेट को देखा। वहीं दर्शकों की बैठने की व्यवस्था के बारे में भी इवेंट मैनेजर से जानकारी ली।
घंटों परेशान हुए राहगीरों ने पुलिस से की बहस
बिना सूचना के रूट बंद होने के चलते जगह-जगह लोगों को भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कई जगह पुलिस से राहगीर बहस करते नजर आए। मौके पर मौजूद राहगीर संदीप और अमन ने कहा कि शो सड़कों को बंद करने से परेशानी हुई और एक घंटे जाम में फसे रहे। इस तरह से रूट को बंद करने से पहले ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। जानकारी नहीं देने के कारण सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।
ये रूट रहेंगे बंद
पुलिस प्रशासन के अनुसार शालीमार मॉल से सटे मेला ग्राउंड की ओर आने वाला रास्ता दोपहर को 12 बजे के बाद से बंद रहेगा। पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सांकला चौक (बेलाविस्टा) से गीता गोपाल चौक (शालीमार चौक) और तवा चौक से गीता गोपाल चौक पूरी तरह बंद रहेंगे। जिस किसी को इस रूट से निकलना हो वह दूसरे रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


कोट
16 फरवरी को होने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत के कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए हैं। आमजन के लिए 16 फरवरी को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि कौन-कौन से रोड बंद रहेंगे और जाम से बचने के लिए लोग कौन सा रास्ता अपना सकते हैं। शनिवार को रिहर्सल करने के लिए रूट को बंद किया गया। -दिनेश कुमार- एसीपी पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed