Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mansa Devi and Nada Sahib will become religious tourist centers

माता मनसा देवी और नाडा साहिब धार्मिक पर्यटन प्रोत्साहन योजना में शामिल

Sun, 05 Jul 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mansa Devi and Nada Sahib will become religious tourist centers
पंचकूला। केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग ने माता मनसा देवी और गुरुद्वारा नाडा साहिब को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए 49 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसमें से 10 करोड़ रुपये प्रशासन के पास पहुंच चुका है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक का कहना है कि इस योजना से पंचकूला पर्यटन, कारोबार, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के इंजन के तौर पर उभरेगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला के दो धार्मिक स्थानों को इस योजना में स्थान मिला है। इसके तहत अब केंद्रीय मंत्रालय माता मनसा देवी और गुरुद्वारा नाडा साहिब का विकास करवाएगा। पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार दोनों ही स्थानों को इस प्रकार से विकसित किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
माता मनसा देवी मंदिर परिसर में एक करोड़ 11 लाख 22 हजार की लागत से प्लाजा विकसित किया जाएगा, जिसमें अनेक प्रकार के फूलों और सेमीनार की दुकानें होंगी। इतना ही नहीं माता के दरबार की भव्यता को बढ़ाने का खाका भी प्रशासन तैयार कर चुका है। दरबार के अग्रभाग की सुंदरता बढ़ाने के लिए यहां 2 करोड़ 63 लाख रुपयों से साज सज्जा की जाएगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए 10 करोड़ रुपये से बहुमंजिली वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही 2 करोड़ 3 लाख रुपये शौचालयों और स्नानगारों पर खर्च होंगे। यहां सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए भी विशेष निर्माण होंगे। इस सारे विकास के मध्य पर्यावरण और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए वर्षा के पानी को संरक्षित करने की योजना भी बनी है।
विज्ञापन

नाडा साहिब के विकास पर खर्च होंगे 25 करोड़ रुपये
गुरुद्वारा नाडा साहिब के विकास पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी। इसमें 2 करोड़ 63 लाख रुपये इसके प्रवेश द्वारा की साज सज्जा की जाएगी। बहुमंजिली पार्किंग के लिए 18 करोड़ 54 रुपये निर्धारित हैं। गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 6 मीटर चौड़ी आरसीसी सड़कें बनाई जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि माता मनसा देवी और गुरुद्वारा नाडा साहिब दोनों धार्मिक स्थल न सिर्फ पंचकूला अपितु समूचे उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था के केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम का पंचकूला से है खास प्रेम
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रचारक जीवन के महत्वपूर्ण पांच वर्ष पंचकूला में लगाए हैं। वर्ष 1995 से 2000 तक वे भाजपा के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री रहने के दौरान हरियाणा प्रदेश के प्रभारी थे। इस दौरान उनका केंद्र पंचकूला रहा और वे यहां सेक्टर-7 में रहते थे। पांच साल के इस कार्यकाल में उनका इस शहर से विशेष लगाव हो गया, जो अब उनके प्रधानमंत्री बनने पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पंचकूला से विशेष आत्मीयता रखते हैं और यही कारण है कि हर बड़ी योजना का लाभ पंचकूला को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed