फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mann should support the government in the war against corruption: Malvinder Kang

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में मान सरकार का दें साथ : मलविंदर कंग

Fri, 27 May 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mann should support the government in the war against corruption: Malvinder Kang
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के कांग्रेसी मंत्रियों के भ्रष्टाचार वाले बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कैप्टन और रंधावा पिछले कई दिनों से एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई सबूत पेश नहीं कर रहे हैं। अगर उनके पास सच में पिछली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई सबूत हैं, तो सार्वजनिक करें।
विज्ञापन

वीरवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास उनके मंत्री के भ्रष्टाचार का मामला पहुंचा तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। मान ने अपने मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया और जेल भी भेज दिया। अगर कैप्टन और रंधावा के पास अपने मंत्रियों के खिलाफ सबूत थे, तो उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। कंग ने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान और पूर्व परिवहन मंत्री राजा वड़िंग और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भी कहा था कि उनके विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुए हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह बेहद गंभीर और पंजाब के हित से जुड़ा मामला है, इसलिए एक दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय कैप्टन और रंधावा पंजाब पुलिस को भ्रष्टाचार के सबूत सौंपें। मान सरकार उस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद को राष्ट्रभक्त कहते हैं। अगर वे सच्चे राष्ट्रभक्त और पंजाब हितैषी हैं, तो आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने के बजाय मान सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने की मुहिम में सहयोग करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी जानकारी उनके पास है, उसे साझा करें। मान सरकार सभी भ्रष्टाचारी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed