{"_id":"64a7266183112955960cad1d","slug":"mango-mela-mango-eating-and-poster-making-competition-today-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-1959-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम मेला : मैंगो ईटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम मेला : मैंगो ईटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आज
विज्ञापन
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल मेले का उद्घाटन करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। तीन दिवसीय आम मेला 7 से 9 जुलाई तक पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन निगम और उद्यान विभाग सहित जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित मेले में 300 से अधिक आम की किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. अर्जुन सैनी ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। इस अवसर पर आम मेले का एक कैलेेंडर का भी विमोचन किया गया। पर्यटन निगम के एमडी नीरज कुमार ने बताया कि मेले का उद्घाटन 7 जुलाई को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल द्वारा किया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता 8 जुलाई को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 9 जुलाई को समापन समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। आयोजन के पहले दिन 7 जुलाई को रंगोली प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता दोपहर 12 से 1 बजे तक, मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता 12 बजे, मैंगो क्विज दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। शाम साढ़े 6 बजे से प्रसिद्ध नवदीप वडाली (इंडियन आइडल फेम) सहित सुमित गोस्वामी और जैरी, राम हुड्डा अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
जिला प्रशासन का रहेगा पूर्ण सहयोग : उपायुक्त
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देकर कहा कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के लिए चार पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किए हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात और लोगों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उद्यान विभाग के निदेशक डॉ. अर्जुन सैनी ने मेले में विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम मेले में आने वालों को आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प बाजार और एक बहु-व्यंजन फूड कोर्ट का आनंद भी मिलेगा। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
मेले में देशभर से बड़ी संख्या में आम उत्पादक भाग लेंगे और अपनी आम की किस्मों का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न राज्यों के आम उत्पादकों से आम की विभिन्न किस्मों की 4,000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। प्रत्येक दिन शाम साढ़े 6 बजे से कलाकारों की प्रस्तुति वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उल्लेखनीय प्रदर्शनों में नवदीप वडाली (इंडियन आइडल फेम) 7 जुलाई को, एचपी पुलिस ऑर्केस्ट्रा 8 जुलाई को और 9 जुलाई को प्रभ गिल का लाइव प्रदर्शन होगा। इस दौरान एडीसी पंचकुला वर्षा खांगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रुचि सिंह बेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश पुनिया और पर्यटन, उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।