फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mango fair from 4th.... There will be competition between mango varieties, there will be a tadka of entertainment

Panchkula News: मैंगो मेला 4 से .... आम के किस्मों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा, मनोरंजन का लगेगा तड़का

Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mango fair from 4th.... There will be competition between mango varieties, there will be a tadka of entertainment
पंचकूला। पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में 4 जुलाई को तीन दिवसीय 32वें मैंगो मेले का रंगारंग आगाज होगा। इसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्मों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी, जिनमें दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला (एक अचार की किस्म) शामिल हैं। मेले में देशभर से बड़ी संख्या में आम उत्पादक भाग लेंगे और आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करेंगे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध गायक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

मेले के बारे में वीरवार को रेड बिशप में हुई बैठक में हरियाणा पर्यटन विभाग के एमडी डाॅ. शालीन ने बताया कि मेले में विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विभिन्न कलाकारों की ओर से नगाड़ा पार्टी, जंगम पार्टी, बिगपाइपर ग्रुप, बीन पार्टी, इकतारा पार्टी और गायन प्रदर्शन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम कालका संयम गर्ग, संयुक्त आयुक्त गौरव चैहान, नगराधीश विश्वनाथ, हरियाणा टूरिज्म निगम के जीएम आशुतोष राजन, एसीपी कालका, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्यकारी अभियंता निधि भारद्धाज और हरियाणा टूरिज्म रेड बिशप से अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिन ये प्रतियोगिताएं होंगी
4 जुलाई : सुबह 10:00 बजे से विद्यार्थियों के लिए रंगोली, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और मैंगो क्विज जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
5 जुलाई : सुबह 10.00 बजे से विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

6 जुलाई : स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और मैंगो इटिंग प्रतियोगिताएं होंगी और लोगों के मनोरंजन के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले के लिए रोडवेज को स्पेशल बस चलाने के निर्देश
डाॅ. शालीन ने मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग को स्पेशल बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
डाॅ. शालीन ने ये निर्देश भी दिए
-कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल टाॅयलेट्स, मेला परिसर में नियमित फाॅगिंग, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी

-नगर परिषद कालका के ईओ मेले से पहले गार्डन में पार्किंग और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे
-बरसात को देखते हुए मेला के शुरू होने से पहले व समापन तक रोजाना अंदर व बाहर फॉगिंग करवाई जाएगी
-पानी के टैंकर और पब्लिक व वीआईपी शौचालय की व्यवस्था होगी
-पुलिस विभाग को पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस बल की तैनाती एवं मेले के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
-स्वास्थ्य विभाग को मेला के दौरान स्पेशल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, एंबुलेंस, दो फायर विभाग की गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश



शिल्प बाजार में हथकरघा और हस्तशिल्प का होगा प्रदर्शन

महलों, प्राचीरों और गढ़ों पर विशेष रोशनी से उद्यानों को रोशन किया जाएगा। भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ पंजाब के स्वाद, दक्षिण की सूक्ष्म सुगंध और चाइनीज के प्राच्य स्वाद सहित बहु-व्यंजन फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। इस दौरान शिल्प बाजार मेला भी आकर्षण का केंद्र होगा। शिल्प बाजार में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान आदि के शिल्पकारों/बुनकरों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed