{"_id":"61882ee313ada028016f3a29","slug":"mandi-so-far-82355-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-81282-metric-tonnes-of-paddy-has-been-lifted-in-the-mandis-of-the-district-pkl-office-news-pkl4322862125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी : अब तक 82355 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, जिले की मंडियों में 81282 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी : अब तक 82355 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, जिले की मंडियों में 81282 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ
विज्ञापन
पंचकूला। अब तक जिले की तीन मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 50615 मीट्रिक टन हैफेड, 31740 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 81282 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 7802 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 6372 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।
बरवाला अनाज मंडी में 42874 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 19370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 23504 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 31679 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 10940 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 20739 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 81282 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 7608 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 1327 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 6241 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
बरवाला अनाजमंडी में 42553 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 19133 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 23420 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। रायपुररानी अनाजमंडी में 31161 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 10272 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 2589 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।