फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mandi: 15235 metric tonnes of wheat procured in the mandis of Panchkula

मंडी : पंचकूला की मंडियों में 15235 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mandi: 15235 metric tonnes of wheat procured in the mandis of Panchkula
पंचकूला। सेक्टर-4 में कोठी बेचने के नाम पर दंपती द्वारा 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-2 निवासी अनिल भल्ला ने बताया कि कीर्ति बाला और उसके पति संजीव गर्ग निवासी सेक्टर-4 ने अपनी कोठी बेचने का सौदा कर पचास लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कीर्ति बाला ने कोठी बेचने का सौदा दो करोड़ एक लाख रुपये में किया था। दंपती ने उसी दिन बयाना राशि तीस लाख रुपये ले लिए थे। कोठी की रजिस्ट्री पीड़ित के नाम पर करवाने का लिखित में वादा किया था। इसके बाद कीर्ति बाला ने रजिस्ट्री की तय तारीख से पहले कहा कि कुछ व्यक्तिगत कारणों से तय तारीख पर रजिस्ट्री नहीं करवा पाएगी और उसने तारीख बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

महिला ने अपने पति संजीव गर्ग को भेजकर पीड़ित से आठ लाख रुपये और देने को कहा। पीड़ित ने रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाने और आठ लाख रुपये लेकर इकरारनामा बनवाया। इसके बाद वे रजिस्ट्री होने का इंतजार करते रहे, लेकिन रजिस्ट्री करवाने की तय तारीख से करीब तीन दिन पहले कीर्ति बाला ने पीड़ित से कहा कि कोठी को बेचने को लेकर कागजी कार्यवाही होनी बाकी है। इसमें थोड़ा और समय लगेगा।
विज्ञापन

पीड़ित से 12 लाख रुपये मांगे
इसके बाद इन लोगों ने पीड़ित से 12 लाख रुपये और देने की बात कही। इससे पहले दंपति 38 लाख रुपये ले चुका था। पीड़ित ने 12 लाख रुपये और दे दिए। इस तरह आरोपियों ने पीड़ित से कुल राशि पचास लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी रजिस्ट्री उनके नाम नहीं करवाई। पीड़ित को अपना पैसा डूबता नजर आया तो उनको इकरारनामे को रद्द कर दिया। इसके चलते कीर्ति बाला ने पैसे लौटाने के लिए अपने और पति के खाते के चेक दिए। जब पीड़ित ने दिए चेकों को भुगतान के लिए बैंक में लगाया तो सारे चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed