फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manal and Ashwini win titles at the District Table Tennis Championship

Panchkula News: जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मनल-अश्विनी ने जीते खिताब

Thu, 22 Oct 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Manal and Ashwini win titles at the District Table Tennis Championship
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में आयोजित 31वीं पंचकूला जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। टेबल टेनिस एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट पंचकूला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग के फाइनल में मनल अंटाल ने पिरिशिता को लगातार तीन सेट में 11-9, 11-9 और 11-9 से हराकर खिताब जीता। पुरुष एकल वर्ग में अश्विनी कुमार वर्मा ने माधव साधना को 3-1 से मात दी। वहीं, वेटरन पुरुष 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल में अश्विनी वर्मा ने मनमोहन गोयल को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मनल अंटाल को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वह वर्ष 2025 में हरियाणा राज्य की अंडर-17 और अंडर-19 एकल वर्ग की चैंपियन रह चुकी हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मनजीत त्रेहन ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed