{"_id":"644d749f2234e6cb2e0636f7","slug":"manager-accused-of-stealing-8-lakhs-from-the-companys-office-arrested-pkl-office-news-c-16-1-128000-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कंपनी के ऑफिस से 8 लाख चुराने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कंपनी के ऑफिस से 8 लाख चुराने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-8 स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस से 8 लाख रुपये चोरी करने वाले मैनेजर को सेक्टर-7 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की पहचान दीपक नया गांव जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। सेक्टर-7 थाना के एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि आरोपी सिविल इंजीनियर है। वह कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने ऑफिस से पैसे चोरी करने के बाद घर में रख दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी कर्मचारियों से पूछताछ की तो आरोपी अपने बयान बार-बार बदल रहा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पैसे बरामद किए। उन्होंने बताया आरोपी ने मार्च में भी ऑफिस से 2.50 लाख रुपये चोरी किए थे। उसकी भी एफआईआर दर्ज की गई है।
यह है मामला
सेक्टर-8 निवासी नीरज गोयल ने शिकायत में बताया था कि उनकी जय भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी है। 18 अप्रैल को कर्मचारी हरदीप सिंह को आठ लाख रुपये का चेक भर कर सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित बैंक से पैसे लाने के लिए भेजा था। हरदीप ने बैंक से 8 लाख रुपये लाने के बाद उसके भांजे गौतम को दिए। गौतम ने अपने ऑफिस के टेबल की दराज में पैसे रख दिए। दूसरे दिन कैश ना तो लॉकर में था, ना ही दराज में था। इसके बाद सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।