{"_id":"68ebd8772e8fbc804508ff92","slug":"man-missing-under-suspicious-circumstances-suspected-of-kidnapping-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-112420-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति लापता, अपहरण की आशंका
Sun, 12 Oct 2025 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हंबड़ा रोड स्थित प्रताप सिंह वाला इलाका निवासी मलकीत सिंह दो दिन पहले से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि उसे कुछ लोग गाड़ी में जबरदस्ती बैठा कर ले जा रहे हैं। उसके बाद से मलकीत सिंह का फोन स्विच ऑफ है। मलकीत की पत्नी तरनजीत कौर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मलकीत सिंह ने दो दिन पहले अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि कुछ लोग उसे पिकअप गाड़ी में बैठाकर जंगल की तरफ ले जा रहे हैं। उसकी जान को खतरा है। थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें मलकीत सिंह की तलाश कर रही हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।