फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man injured in bike collision, wife files case

Panchkula News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, पत्नी ने दर्ज करवाया मामला

Tue, 05 Mar 2024 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Man injured in bike collision, wife files case
रायपुररानी। एक बाइक सवार की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पूनम पत्नी तीरथ सिंह वासी अबल साबरी जिला मुरादाबाद ने पुलिस को बताया कि वह हाल खेड़ा मंदिर के नजदीक रायपुररानी में रहती है। उसके चार बच्चे हैं। 2 मार्च की सुबह 8:30 बजे वह अपने पति तीरथ सिंह और रोहतास के साथ काम पर जा रही थी। तभी एक चालक बाइक तेजी से आया और उसके पति को टक्कर मार दी। उसका पति सड़क पर गिर पड़ा और उसको काफी चोटें आई हैं। बाद में राहगीरों ने रायपुररानी के स्थानीय अस्पताल में उसको भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से वहां से प्राइवेट अस्पताल नारायणगढ़ ले गई। डॉक्टरों ने उसको चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के बाइक नंबर की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed