{"_id":"6636abe7ccd9cf5a2e0d6584","slug":"man-injured-by-stabbing-in-rajiv-colony-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-111628-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजीव काॅलोनी में चाकू मारकर व्यक्ति को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजीव काॅलोनी में चाकू मारकर व्यक्ति को किया घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजीव काॅलोनी में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इंदिरा काॅलोनी निवासी अमर कुमार ने शिकायत में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 26 अप्रैल को काम करके शाम के समय अपने घर जा रहा था। उसने थोड़ी देर के लिए ई-रिक्शा अपने घर के बाहर खड़ी की और अपने दोस्त अजीत के घर पैदल जा रहा था। जब वह मौली जांगरा थाने के पास पहुंचा तो मौलाधर की पत्नी सामने खड़ी थी। वह विजिलेंस नाके सेक्टर-17 के पास खड़ा था।
उसी दौरान पीछे-पीछे मौलाधर की पत्नी और लड़का उसके पास आए। इसके बाद लड़के ने मौलाधर की पत्नी से पूछा क्या यही आदमी है। मौलाधर की पत्नी ने कहा यही आदमी है। उसी समय लड़के ने अपनी पेंट से चाकू निकालकर उसके पेट में मार दिया। चाकू लगते ही बचाओ बचाओ का शोर करने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी जान बचाकर मौली जागरा थाने पहुंचा। मौली जागरा थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।