{"_id":"66561bedf0b737637c09d9a8","slug":"man-dies-after-being-hit-by-bus-near-gandhi-chowk-case-registered-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-112336-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गांधी चौक के पास बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गांधी चौक के पास बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
कालका। गांधी चौक के समीप बस चालक ने सोमवार रात को एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनीता देवी ने बताया कि वह टिब्बी मोहल्ला में रहती है और मजदूरी करती है। सोमवार को वह अपने पति ओेदेश कुमार के साथ रात्रि करीब 9.30 बजे सब्जी और घर का समान लेकर अपने घर टिब्बी मोहल्ला कालका की तरफ जा रही थी। इस बीच पीछे से आ रहे एक बस चालक बिना हॉर्न दिए उनको क्रॉस करने लगा। इसी दौरान उसका पति ओदेश कुमार बस की चपेट में आ गया। आनन-फानन में राहगीरों की सहायता से ओदेश को एसडीएच कालका ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।