फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man Called emergency number 112 after drinking liquor in Panchkula

पंचकूला: शराबी  ने 112 डायल कर बुलाई पुलिस, पूछने पर बोला-देखना चाहता था गाड़ी आती है या नहीं

Sat, 12 Feb 2022 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 02:45 PM IST
सार

आईपीएस ऑफिसर पंकज नैन ने इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोगों से अपील की है कि लोग बिना इमरजेंसी के इस नंबर पर कॉल नहीं करे।

विज्ञापन
Man Called emergency number 112 after drinking liquor in Panchkula
पंचकूला में पुलिस बुलाने वाला व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर दी। पंचकूला पुलिस गांव टपरिया पहुंची तो उसने कहा कि वह देखना चाहता था कि गाड़ी आती है या नहीं । इस पर पुलिस की ओर से व्यक्ति से पूछा गया कि आपको कोई परेशानी है। इस पर व्यक्ति ने कहा कि वह डायल 112 नंबर की हकीकत जांच रहा था। 

विज्ञापन


आईपीएस ऑफिसर पंकज नैन ने इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोगों से अपील की है कि लोग बिना इमरजेंसी के इस नंबर पर कॉल नहीं करे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो डालने के साथ लिखा कि जनता को पीने के बाद पुलिस की याद आती है। इसलिए लोगों को इससे बचना चाहिए। लोगों को इमरजेंसी नंबर का मिसयूज नहीं करना चाहिए। पुलिस के पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि उसने तीन बीयर पीने के बाद फोन किया था।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह वीडियो 8 फरवरी की है। हरियाणा डीजीपी ऑफिस में तैनात आईपीएस पंकज नैन ने सोशल मीडिया में  वीडियो डालकर लोगों से अपील की है कि डायल 112 का मिसयूज नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed