{"_id":"693dd16b692f6269c50241c3","slug":"man-arrested-for-stealing-shagun-envelope-from-wedding-ceremony-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130525-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शादी समारोह से शगुन का लिफाफा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शादी समारोह से शगुन का लिफाफा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-19 ने चंडीगढ़ निवासी आरोपी को दबोचा
12 हजार रुपये नकद बरामद, सेक्टर-12ए परशुराम भवन में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला । शादी समारोह के दौरान शगुन का लिफाफा चोरी कर फरार हुए आरोपी को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान शुभम मौली जांगरा, निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि शिकायतकर्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहा है। उसकी शादी 6 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित परशुराम भवन में आयोजित की गई थी।
शादी समारोह के दौरान रिश्तेदारों द्वारा शगुन की राशि स्टेज पर रखी जा रही थी। इसी दौरान समारोह की व्यस्तता का फायदा उठाकर एक युवक शगुन का लिफाफा, जिसमें करीब 40 हजार रुपये नकद थे, लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अत्यधिक व्यस्तता के चलते शिकायतकर्ता तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे सका। बाद में 9 दिसंबर को इस संबंध में थाना सेक्टर-14 में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।