{"_id":"693c795542dd13ff2b02788d","slug":"man-arrested-for-knife-attack-on-youth-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130492-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी को सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमेर उर्फ पाली, निवासी राजीव कॉलोनी, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह फल विक्रेता ने सेक्टर-16 पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि आरोपी सुमेर उर्फ पाली ने शराब पीने को लेकर विवाद किया और अचानक चाकू निकालकर उस पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटें पहुंचाने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। मामले की जांच सेक्टर-14 थाना पुलिस कर रही थी।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सिंह राज के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर बुढ़नपुर पार्क से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चंडीगढ़ और पंचकूला में आर्म्स एक्ट और मारपीट-झगड़े के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।