फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man and woman arrested for theft

Panchkula News: चोरी के आरोप में एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Man and woman arrested for theft
संवाद न्यूज एजेंसी बरवाला। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया। दोनों को दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि बरवाला बिजली कार्यालय के जेई हरजिंदर सिंह की शिकायत पर बिजली कार्यालय प्रांगण से ट्रांसफार्मर के लोहे का खोल और पिट चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने चोरी के आरोप में इंतजार वासी लालडू पंजाब और महिला शोभा वासी अंबाला शहर को सामान सहित गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। गुलाब सिंह ने बताया कि महिला शोभा चोरी की घटना को अंजाम देती थी। डेराबस्सी वासी इंतजार नाम का ऑटो चालक चोरी का सामान लोड करके ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed