फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Malvinder Singh Kang discusses NFL expansion during his visit to Nangal

Panchkula News: नंगल दौरे के दौरान मलविंदर सिंह कंग ने एनएफएल के विस्तार पर की चर्चा

Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Malvinder Singh Kang discusses NFL expansion during his visit to Nangal
नंगल। लोकसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग कई माह बाद नंगल दौरे पर थे। एनएफएल रेस्ट हाउस में लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग ने मतदाताओं से कहा कि उनका लोकसभा क्षेत्र काफी लंबा है। इसमें नौ विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इसी वजह से उनको आने में कुछ माह लगेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि वह भी एनएफएल केंद्रीय टीम के सदस्य है। उनका एनएफएल के दौरे का उद्देश्य एनएफएल के हालात का जायजा लेना था। इसका कहा कि एनएफएल के विस्तार के लिए अधिकारियों से बैठक की गई है। उन्होने कहा कि बीबीएमबी के दो की जगह चार सदस्यों की नियुक्त करने के निर्णय का विरोध किया जाएगा। इसी मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी से खुश है क्योंकि 50 हजार से भी अधिक नौकरियां बिना रिफारिश और बिना रिश्वत के दी गई। उन्होंने कहा कि जल्द खराब पड़ी सडक़ का निर्माण शुरू होगा। इसका पैचवर्क तो शुरू हो चुका है। इस मौके पर एसडीएम नंगल सचिन पाठक और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरमिंद्र सिंह ठाहे व आप नेता एडवोकेट निशांत गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed